गोरेयाकोठी: सरकार हर वर्गों की बेहतरी व विकास के लिए कर रही कार्य: डीएम

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगा परसोतिम व हरपुर पंचायत में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अधिकारी ग्रामीणों से रूबरू हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान जिले के अलावा अनुमंडल व प्रखंड के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सरकार की योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की सोच है कि जब तक हर वर्ग का विकास नहीं होगा, तब तक सूबे व देश का विकास संभव ही नहीं है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की विशेष रूप से चर्चा की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के कारण ही आज महिलाएं घरों की चारदीवारी से बाहर निकल पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं व महिलाओं की आवाज बन रही हैं। जिलाधिकारी ने जीविका के माध्यम से महिलाओं के हो रहे उत्थान पर भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने किसानों, कामगारों, व्यवसायियों व अन्य लोगों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज, मनोज कुमार सिंह, बरहोगा परसोतिम पंचायत की मुखिया शोभा पांडेय, हरपुर की गायत्री देवी, अभय सिंह, अशोक सिंह, मनोज गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।