गोरेयाकोठी: सैदपुरा में महिला को मारपीट कर घर से निकाला

0
  • पति, सास, भसुर समेत पांच लोगों को किया गया आरोपित
  • रॉड से पिटाई व खौलता पानी शरीर पर फेंकने का है आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। साथ ही उसके कपड़े व गहने भी जबरन छीन लिए गए है। इस संबंध में महिला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया है। मुकदमे में पति, सास, भसुर समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। सैदपुरा गांव के सचिन मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने बताया कि उसके पति व सास कौशल्या देवी, भसुर मंजय मिश्रा, संजय मिश्रा व राजीव रंजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी भाई की शादी में भी उसे नहीं जाने दे रहे थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे कुछ शर्त पर जाने दिया गया है। इसके बाद शादी के दिन ही पूजा को अपने मायके से ससुराल जबरन लाया गया। जब मायकेवालों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

अपनी भाई की शादी से लौटकर आने पर पूजा से बर्बरतापूर्वक बर्ताव किया गया। पहले तो उसकी रॉड से पिटाई की गई। इसके बाद खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर फेंक दिया गया। इसके बाद पूजा को ससुरालवालों ने घर में बंद कर दिया। इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। साथ ही आसपास के लोगों के घर में प्रवेश करने पर मनाही कर दी गई। किसी तरह पूजा ने अपने मायके में प्रताड़ना की खबर भेजवायी। पूजा के भाई समेत अन्य ग्रामीण उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास किया, बावजूद पूजा से नहीं मिल सके। इसके बाद पूजा से मिलने के लिए स्थानीय थाने की शरण ली गई। पुलिस के समक्ष बांड भरकर पूजा अपने मायके गई। वहीं पूजा के दो बेटे को उसके ससुराल वालों ने अपने घर रख लिया है। पूजा के मायकेवालों ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी है।