गुठनी: खेत मजदूर सभा के छठा प्रखंड सम्मेलन में 19 सदस्यीय कमेटी का गठन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के जतौर में शनिवार को भाकपा माले के खेमस का छठा पंचायत सम्मेलन का आयोजन जिला सचिव हंसनाथ राम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिदान साथियों को याद में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान 19 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसमें रवींद्र पासवान को अध्यक्ष और गजराज राम को सचिव चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि आज केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार देश में बुलडोजर चलाकर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा को खत्म करने पर तुली हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

केंद्र सरकार दलित, पिछड़े, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के विरोध में नीतियां बनाकर कर अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। इस दौरान बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध लड़ाई के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को प्रखंड सचिव सुरेश राम, जिला कमेटी सदस्य रवींद्र पासवान ने संबोधित किया। पूर्व अधिकारियों ने अपने पिछले वर्ष का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर नवमी लाल पासवान, सुरेश राम, शेषनाथ राम, रामजी चौधरी, गजराज राम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।