गुठनी: रबी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण में किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को रबी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण (कर्मशाला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह उर्फ लड्डू बाबू, सीओ शंभूनाथ राम व बीडीओ आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क़ृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने कहा कि रबी फसलों के अधिक उत्पादन के लिए किसानों का सामूहिक प्रशिक्षण अनिवार्य है। मौके पर किसानों को उन्नत कृषि तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। जिला पौधा संरक्षण के वरीय पदाधिकारी डा. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से खेती करने से ही अधिक उपज संभव है और इससे किसानों की आय अधिक दोगुनी होगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बीज उपचार से लेकर सिंचाई व उर्वरक के उपयोग की भी किसानों को समुचित जानकारी होनी चाहिए। रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करके मृदा को भी ठीक रखने की जिम्मेदारी किसानों को ही है। बायो फर्टीलाइजर का अत्यधिक उपयोग करने की आवश्यकता है। कंपोस्ट व जैविक खाद का निश्चित मात्रा में उपयोग करना चाहिए। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। इस मौके पर क़ृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी, मुस्तकीम अंसारी, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, मृत्युंजय सिंह, अभिषेक कुमार, केशव सिंह, अजय कुमार, श्रीराम प्रसाद समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।