गुठनी: समस्त जीवों के रक्षक हैं भगवान शिव : अनुराधा तिवारी

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के योगियाडीह गांव स्थित हेमेश्वर परम धाम मंदिर पर चल रहे शिव महापुराण कथा के दौरान गुरुवार की रात कथावाचिका अनुराधा तिवारी ने प्रवचन के दौरान कहा कि देवाधिदेव भगवान शिव समस्त जीवों के रक्षक हैं। इसीलिए उन्हें विश्वनाथ कहा गया है। विश्वनाथ अर्थात समस्त विश्व का स्वामी, मालिक, जगत के कर्ताधर्ता। कहा कि भगवान शिव हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करते करते हैं। उन्हें आशुतोष और औघरदानी भी कहा गया, अर्थात जो तत्काल प्रसन्न हो जाए और मुंहमांगी वस्तु प्रदान कर देते हैं। कथावाचिका ने शिवपुराण की महिमा बताते हुए कहा कि शिव भक्तों को शिव महिमा का गुणगान अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं श्रावण मास में शिवजी की विशेष आराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि हरिशयनी एकादशी को भगवान विष्णु को क्षीर सागर में आराम करने जाने के बाद समस्त लोको की रक्षा की जिम्मेदारी भी भगवान शिव को आ जाती है। इन चार महीनों(सावन, भादो, आश्विन और कार्तिक) में भगवान शिव और मां भगवती की विशेष आराधना की जाती है। इसके पूर्व सिद्ध गुफा चकरी के महंत रघुनाथ दास ने फीता काटकर कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्याम नारायण सिंह, विनोद सिंह, बादशाह सिंह, कुसुम बाबा, शैलेंद्र दुबे, अजय दुबे, श्रवण वर्णनवाल, विनय दुबे, राजेश गुप्ता समेत काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।