गुठनी: सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर श्री चक्र पूजन की तैयारी पूर्ण

0

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी- दरौली के मध्य स्थित सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर श्री चक्र पूजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गया है। आश्रम के महंत व सनातन धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महंत रघुनाथ दास जी महराज नें बताया की पिछले 50 वर्षों से लगातार यहाँ श्री चक्र पूजन किया जा रहा है। भारतवर्ष में चारों शांकराचार्य के यहाँ और शक्तिपीठो में वैष्णोदेवी,कामाख्या, विंध्याचल और काशी के बाद यहाँ यह पूजन किया जाता है। सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम के संस्थापक साकेतवासी मौनी जी महराज जी द्वारा यह पूजन शुरू किया गया। पूज्य महराज जी अष्टांग योग सिद्ध महात्मा थे। वर्तमान में उनके शिष्य महंत रघुनाथ दास जी भी चतुर्मास्य ब्रत केवल दूर्वा के एक गिलास रस पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दूर्वा के रस को पीने से लोग इन्हे दूर्वासा भी कह रहे हैं। इन्होने बताया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कपडे पर केशर,कस्तूरी व कुमकुम का स्याही बनाकर कंडा के कलम(एक प्रकार का लकड़ी)से श्री चक्र बनाया जाता हैं। उस चक्र में बिभिन्न प्रकार के मन्त्र भी लिखा जाता हैं। श्रद्धालुओं की मानें तो इस पूजन में शामिल होने से लोगों की समस्त मनोकामना पूर्ण होती हैं। बता दे की सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर 15फ़ीट ऊँची 118 भुजाओं वाली माँ परम्बा की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित हैं। जो अद्वितीय बताई जाती हैं।इस मौक़े पर सहयोग में मुख्य रूप से ओमकार तिवारी, मुन्ना तिवारी, नन्हें जी, ब्यास चौबे, कपिलदेव दास समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।