गुठनी: राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग खेल में सृष्टि निभा रही रेफरी की भूमिका

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 11 से 16 जुलाई तक चल रहे राष्ट्रमंडल सीनियर (पुरुष और महिला), जूनियर (पुरुष और महिला) और युवा (लड़के और लड़कियां) भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारोत्तोलक गुठनी प्रखंड के मैरिटार निवासी पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह की पुत्री सृष्टि सिंह रेफरी की भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सृष्टि सिंह नोएडा पहुंच गई है। सृष्टि 2010 की राष्ट्रमंडल खेल में शामिल रही। 2008 के जूनियर राष्ट्रमंडल खेल में सिल्वर मेडल प्राप्त की थी। वह भारोत्तोलन में दर्जनों पदक जीत चुकी है। रेफरी की भूमिका में सृष्टि का यह दूसरा मौका है। सृष्टि की इस उपलब्धि पर मां शीला देवी समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।