गुठनी: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क पर केल्हरुआ चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने थाना क्षेत्र के केल्हरुआ निवासी मनोज सिंह घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्वजन मैरवा निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। स्वजन उनका इलाज लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में करा रहे थे जहां बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

उनकी मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। उनकी मौत पर मां मां सुशीला देवी एवं पत्नी सुमन सिंह समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को दो पुत्री ऋषिका सिंह एवं निसिका सिंह तथा एक पुत्र शिवम सिंह है। मनोज सिंह एवं उनकी पत्नी सुमन सिंह दोनों शिक्षक हैं। इनके पिता दिग्विजय सिंह उर्फ केशव सिंह पैक्स अध्यक्ष हैं। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंचा था।