सिवान के अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। जानकारी के अनुसार पहली घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के समीप हुई। जहां शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन युवकों को पिकअप ने धक्का मार दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इसमें बाइक सवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी पिंटू कुमार, रत्नेश कुमार एवं विरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव में हुई जहां दो बाइक की टक्कर में तीन घायल हो गए। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली निवासी विक्की कुमार, अनुराग कुमार एवं मीरगंज निवासी टिंकू के रूप में हुई।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here