✍️परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा गोपालगंज के उचकागांव थाना के वृंदावन के समीप मंगलवार को सिवान से थावे पूजा करने जा रहे एक दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घायलों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह, पत्नी अनीता देवी, पुत्र प्रतीक कुमार, पुत्री ज्योति कुमारी, करीना कुमारी, कृष्णी कुमारी, विश्वनाथ सिंह व उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री रिंकू कुमारी, पुत्र राजेश कुमार, चंद्रिका यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार आदि शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्वजन व मित्रगण वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…