हसनपुरा: भाजपा ने किया शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

0

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग बाजार में रविवार की शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए शिक्षामंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षामंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करके शिक्षा मंत्री ने हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। गोस्वामी तुलसीदास ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अकबर के शासनकाल में ही लोकभाषा में रामचरित्र को रामचरितमानस के रूप में उकेरा है। मौके पर मनोज मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, ब्रह्मा, मुन्ना प्रसाद, राजू मिश्र, प्रिंस तिवारी, अमोघ शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।