हसनपुरा: भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के महुअल महाल, लहेजी तथा मितवार गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया तथा जनसंपर्क अभियान चलाकर नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी मंडल अध्यक्ष उमेश साह तथा रघुनाथपुर विधानसभा में हसनपुरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल सोनी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान नौ साल में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्याें की जानकारी पत्रक वितरण के साथ लोगों को दी गई। जनसंपर्क में पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार साह, राजाराम, महामंत्री शैलेश सिंह, महेश यादव, अमित कुमार सिंह, रमैया साह गोड़, चंदन सिंह पटेल, शक्ति कुमार, उदय सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।