हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे कार सवार

0
sadak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के अरंडा पवाड़ी टोला समीप सीवान-सिसवन मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह गीदड़ को बचाने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। कार में दो महिला सहित चार लोग सवार थे। संयोगवश इस दुर्घटना में सभी को हल्की चोटें आयी हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

सभी घायल सहुली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे सभी हसनपुरा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से सियार आ गया। फलस्वरुप कार अनियंत्रित होकर एक दीवाल से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गये।