हसनपुरा: आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को बांस से पीटकर मार डाला

0

मृत विजय राम की पत्नी के फर्दबयान पर आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के मंदरौली गांव में शुक्रवार की रात दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई की पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंदरौली निवासी कलमनाथ राम के पुत्र विजय राम के रूप में हुई है। इस घटना में मृत विजय की पत्नी मीना देवी के फर्दबयान पर चार महिला सहित आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपित मोतीचंद राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आपसी विवाद को लेकर विजय राम एवं मोतीचंद राम के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों की पत्नियां भी आपसी में उलझ गईं। विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों भाइयों के परिवार के बीच मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान मोतीचंद राम ने अपने भाई विजय राम को बांस से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्वजन विजय राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में गए जहां चिकित्सक द्वारा विजय राम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक की पत्नी मीना देवी ने मोतीचंद राम, पत्नी निर्मला देवी, पुत्री भारती कुमारी, गोपीचंद राम की पत्नी अमिता देवी, पुत्र गोविंदा कुमार राम, पुत्री छोटी कुमारी को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि मुख्य आरोपित मोतीचंद राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।