हसनपुरा: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के एसएच 89 सिसवन- सिवान मुख्य पथ पर शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहली घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुर स्थित इकरा पब्लिक स्कूल के समीप की है। जहां उक्त स्थल के समीप ब्रेकर पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। उसकी पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

जहां पिकअप से धक्का लगने से बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक पचरुखी के जसौली का बताया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच घटना की जांच की।