हसनपुरा: वर्षा का बिहार अंडर 19 क्रिकेट के टीम में हुआ चयन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के डीबी निवासी शिक्षक विनोद उपाध्याय की पुत्री वर्षा उपाध्याय का बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उसके इस चयन से हसनपुरा प्रखंड व जिले उत्साह का माहौल है। सगे संबंधी उसके पिता विनोद उपाध्याय को फोन से बधाई दे रहे हैं। वर्षा सिसवन प्रखंड के छितौली स्थित मधुसूदन उच्च विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा है। उसने दो साल पहले अपने पिता से क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की थी। उसके पिता ने उसे क्रिकेट किट खरीद कर घर पर खेलने को कहा। इसके बाद सिवान पप्पू क्रिकेट एकेडमी में नाम लिखवा दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वर्षा उपाध्याय दिन में पढ़ाई करते हुए प्रतिदिन संध्या में एकेडमी में क्रिकेट का अभ्यास करती थी। जहां वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने का अभ्यास करती थी। आज वह दाएं हाथ से गेंदबाजी तथा बाएं हाथ से बल्लेबाजी कर रही है। उसके इस खेल को देखते हुए बिहार की महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए उसका चयन किया गया है। उसकी सफलता पर मां कंचन देवी, दादी मीना देवी सहित अन्य लोगों में खुशी है। बधाई देने वालों में अखिलेश कुमार सिंह, कुमार सौरभ, मनोज कुमार, चंदन कुमार सिंह, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रह्लाद राम, संजय यादव आदि शामिल हैं।