हसनपुरा: प्रधानाध्यापक -शिक्षक विवाद के विरोध में ग्रामीण पहुंचे विद्यालय

0
virodh

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच हमेशा विवाद से नाराज ग्रामीण सोमवार को विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक मो. जाकिर मोहम्मद तथा शिक्षक प्रभात कुमार सिंह के बीच कुछ दिन पहले से पैसा को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय प्रशासन व पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था। उसके बावजूद मामला शांत नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसको देखते हुए ग्रामीण विद्यालय पहुंच विद्यालय समिति से बातचीत की और कहा कि इससे विद्यालय का माहौल गड़बड़ हो रहा है। इसका प्रभाव बच्चों पर पड़ सकता है। साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभात सिंह इसके पूर्व जिस विद्यालय में थे वहां भी विवादों के घेरे में थे। यहां तक कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी उनका विवाद हो जाता था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा. राजकुमारी ने बताया कि इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।