हुसैनगंज: गाय चोरी के आरोपित गिरफ्तार भेजा गया जेल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव में 24 जनवरी की रात्रि में चोरों ने घर का ताला तोड़कर उसमें बंधे दो गायों की चोरी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित मनिंद्र यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विद्यार्थी यादव के विरुद्ध अपने सहयोगियों के साथ गाय चोरी कर लेने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित विद्यार्थी यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

ज्ञात हो कि मनिंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि 24 जनवरी की शाम अपनी दोनों गायों के चारा खिला कर घर में बांध कर कमरे में ताला लगा सोने चला गया। जब 25 जनवरी की सुबह पहुंचा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है तथा कमरे के अंदर से दोनों गाय गायब है। दोनों गायों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। काफी खोजबीन के बाद गाय का पता नहीं चला।