हुसैनगंज: बोलेरो से धक्का लगने से मासूम घायल

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर नई बस्ती के समीप आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बोलेरो से धक्का लगने से मासूम घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घायल छात्र की पहचान फाजिलपुर नई बस्ती निवासी नरेश राम के छह वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुजीत कुमार पढ़कर घर लौट रहा था तभी सामने से तेज गति से जा रही बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया जिससे छात्र घायल हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अब ग्रामीण एकत्रित होते चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों के अनुसार छात्र का बायां पैर टूटा है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। सूचना मिलते पर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।