हुसैनगंज: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ आरंभ, वातावरण भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के मचकना पंचायत के सिंगारपट्टी मठिया (नाथधाम) में आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ को ले शुक्रवार को हाथी-घोड़े व बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर दाहा नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया तथा उसके बाद कलश यात्रा नाथपुर, शहबाजपुर, बैकुंठपुर, गड़ार, हुसैनगंज, सरेया होते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची जहां यज्ञाध्यक्ष महंत निजानंद गिरि एवं यज्ञाचार्य पंडित मनीष तिवारी द्वारा महायज्ञ का शुभारंभ कराया गया। कलश यात्रा के दौरान शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल एवं शर्बत की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कलश यात्रा में 5051 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। महंत निजानंद गिरि एवं यज्ञाचार्य पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि महायज्ञ 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मथुरा से रामलीला, रासलीला की मंडली बुलाई गई है जो रात में रामलीला और दिन में रासलीला का मंचन करेगी। इस दौरान भगवान राम, कृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत करेगी। महायज्ञ में दूर दराज से आने वाले भक्तग के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। महायज्ञ में 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था है। इस मौके पर मनोरंजन के लिए झूला, जंपिंग सहित अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर यजमान धनंजय सिंह व एवं उनकी धर्मपत्नी, सक्रिय सहयोगी मंटू साह, मुखिया क्रमश: समित सिंह उर्फ सिंटू, विजय चौधरी, हरेराम यादव, रामेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।