हुसैनगंज: बदमाशों की गोली से किशोर घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज उत्तर मोहल्ला में रविवार की शाम गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। स्वजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली किसने और क्यों मारी इसका जानकारी नहीं हो पा रही है। घायल किशोर की पहचान तौफिक रजा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार मोहल्ले से बारात जा रही थी। युवक आसपास बैठा था, इसी बीच उसके बांह में गोली लग गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गोली लगते से वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद स्वजन आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई इसका सही आकलन नहीं हो पा रहा है। हालांकि घायल ने सदर अस्पताल में अपना का फर्द बयान दिया है, लेकिन उसका फर्द बयान नहीं आया है। फर्द बयान के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।