हुसैनगंज: पानी में डूबने से युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत अंतर्गत बिंद टोली में बुधवार की रात पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान रसूलपुर के बिंद टोली निवासी गणेश बिंद के पुत्र व्यास बिंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि व्यास बिंद बुधवार की रात भोजन करने के बाद घर के कुछ दूर स्थित पुल पर अकेला बैठा था। जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

स्वजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण बाहर शौच करने गए तो पुल के नीचे गड्ढे में उसका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। उसकी पत्नी कुंती देवी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही सब इंस्पेक्टर ब्रजनंदन पाठक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक को दो पुत्र क्रमश: अविनाश और आर्यन तथा एक पुत्री कृति कुमारी है। व्यास बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि श्रीराम सिंह ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।