संदेहास्पद स्थिति में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने ससुराल वालों को बनाया आरोपित

0
police gaurd

परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के मंद्रौली गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर उसे शव को परिजनों द्वारा गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल वालों को ही हत्या का आरोपित बना दिया है। मृतक राम प्रसाद यादव का पुत्र वीरेंद्र यादव (32) बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीरेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी अपने मायके आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी नंदजी यादव के घर दो दिन पूर्व भाई के छेका समारोह में आई थी। तभी रविवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने सूचना दी कि उसके पति की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। पति की मौत की सूचना मिलते ही रीता देवी दहाड़ मार कर रोने लगी। जब वह ससुराल पहुंची तो घर के सभी सदस्य फरार थे। लहेजी दिघहा घाट पर शव को जलाया जा रहा था। इस संदर्भ में पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर भसुर रवींद्र यादव, देवर किशोर यादव, मंटू यादव, सास कुंती देवी, जेठानी लीलावती देवी एवं सुगांती देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। वीरेंद्र यादव को एक साल की बच्ची है। वीरेंद्र कोलकाता में रहकर पोकलेन चलाता था। वह दशहरा में घर आया था, तब से घर पर ही था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला रुपये लेन देन का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali