सिवान में आचार्य चाणक्य के जन्मदिवस को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया गया

0
chankya

परवेज अख्तर/सिवान :- ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सिसवन प्रखण्ड अंतर्गत कचनार गांव में सामाजिक कार्यकर्ता पंडित अजीत उपाध्याय के दरवाजे पर आचार्य चाणक्य का जन्म उत्सव विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में आचार्य चाणक्य के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बतौर मुख्य अतिथि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बिहार प्रदेश के संयोजक राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह संगठन आज पूरे देश भर में आचार्य चाणक्य का जन्म उत्सव विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में धूमधाम से मना रहा है उन्होंने आचार्य चाणक्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वप्रथम अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम आचार्य चाणक्य ने किया था।

उनके द्वारा लिखा हुआ अर्थशास्त्र आज भी विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है. हम सभी ब्राह्मणों को उनके आचरण से सीख लेते हुए अपने परम वैभव एवं गौरव को प्राप्त करना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत उपाध्याय ने उपस्थित लोगों को यह शपथ दिलाया कि हम सभी जीवन में कभी भी किसी ब्राह्मण भाई का अपमान नहीं करेंगे बल्कि उसका सहयोग करेंगे।

शब्द एवं धर्म के मार्ग पर चलेंगे. ब्राह्मण समाज को संपन्न तथा बच्चों को संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने का प्रयास करेंगे। मौके पर शशिकांत उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, विवेक पांडेय, आत्माराम उपाध्याय, कृष्ण बल्लभ उपाध्याय, भूषण उपाध्याय,केसरी नंदन उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, रंजीत उपाध्याय, स्वामीनाथ उपाध्याय, सहित दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।