आंदर: रुद्र महायज्ञ में पूजा को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, वैदिक मंत्रोच्चारण व जयकार से वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार गांव स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में 14 दिसबंर चल रहे रुद्रमहायज्ञ में प्रतिदिन पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान जयकार एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है। इसके अलावा प्रवचन एवं रामालीला-रासलीला देखने के लिए भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंगलवार की अल सुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय शिव, जय हनुमान, जय श्रीराम, जय माता दी के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। वहीं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण करने से माहौल गूंज उठा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ज्ञात हो कि सुबह पांच बजे से 10 बजे तथा शाम चार बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिदिन काफी संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चे परिक्रमा करते देखे जा रहे हैं। यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर विश्व के कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 20 दिसंबर को की जाएगी। महायज्ञ में वृंदावन से आई प्रवचनकर्ता प्रियंका शास्त्री द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम की प्रस्तुति जा रही है। इसका लुफ्त काफी संख्या में श्रद्धालु उठा रहे हैं। यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, मीना बाजार, मौत का कुआं, झूला आदि की व्यवस्था की गई है। आगंतुक विद्वानों व आचार्यों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है।