आंदर: 35 विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच किचन डिवाइस का वितरण

0
school

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शनिवार की देर शाम बिहार राज्य पीएम पोषण योजना अंतर्गत विद्यालय के लिए स्टील के बर्तन (किचन डिवाइस) का वितरण किया गया। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि प्रखंड के पतार, मानपुर पतेजी, अर्कपुर एवं असांव पंचायत के 35 विद्यालय के प्रधानाध्यापक को किचन डिवाइस का वितरण किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अन्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच सोमवार को किचन डिवाइस का वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि विद्यालयों में अल्युमीनियम के बर्तन के बदले स्टील के बर्तन में भोजन पकाने से रसोइयों को अब राहत मिलेगी। स्कूल में अब रसोइया चमचमाती किचन में बच्चों के लिए भोजन पकाएंगी।