आंदर: तत्कालीन सीओ को दी गई विदाई व नए का हुआ स्वागत

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को अंचल कर्मियों द्वारा समारोह आयोजित कर तत्कालीन अंचलाधिकारी रामेश्वर राम को विदाई दी गई तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नव पदस्थापित अंचलाधिकारी प्रमोद रंजन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल कर्मी समरेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कुणाल कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में पदस्थापन एवं स्थानांतरण होना लगा रहता है। उन्होंने तत्कालीन सीओ के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

तत्कालीन सीओ रामेश्वर राम ने कहा कि अंचल में चार साल से अधिक समय तक सेवा करने का मौका मिला। सेवा के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, अंचल कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। नव पदस्थापित सीओ प्रमोद रंजन ने उपस्थित कर्मियों से काम में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पूर्व राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व मुखिया काशी चौधरी, तारकेश्वर यादव, पवन कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर कर्मियों को तत्कालीन सीओ को उपहार देकर विदाई सम्मानित किया।