आंदर: प्रभात व संध्या स्मरण से व्यक्ति होता है तेजस्वी : प्राचार्य ददन पाठक

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बरवां स्थित जानकी संस्कृत प्राथमिक, मध्य, उच्च, महाविद्यालय गुरुकुल बरवा में बुधवार को प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक की देखरेख में शिष्यों को निःशुल्क शास्त्री से आचार्य की शिक्षा, प्रभात व संस्मरण की जानकारी दी जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि प्रभात व संध्या स्मरण से व्यक्ति तेजस्वी होता है। सूर्य को जल देने से आरोग्यता बढ़ती है और व्यक्ति तेजस्वी होता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

संध्या में गायत्री स्मरण व जाप से वेद भगवान की कृपा होती है। विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की कृपा होती है, त्रिदेव जीवन में प्रसन्न होते हैं, इस दोनों स्मरण को पूरी तरह सीख लेने के बाद किसी भी दुखी व्यक्ति का दुख दूर किया जा सकता है। इस मौके पर नीरज पाठक, विनय तिवारी, चंदन तिवारी, दीपनारायण तिवारी, प्रकाश दुबे समेत आदि शिष्य उपस्थित थे।