बगौरा में उत्साह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

0
prince gupta

सिवान:- जिले के दरौंदा प्रखंड मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को दरौंदा प्रखंड के बगौरा में उत्सव की तरह मनाया गया। प्रिंस गुप्ता ने अपने शब्दो मे कहा कि योग भारत की एक प्राचीन विद्या है। अनेक ऋषि-मुनियों ने योग के बल पर लोगों को साध्य बनाने के साथ ही योग के जरिए निरोग बनाया। योग की बदौलत ही उनके जीवन में नया मोड़ आता हैं। योगप्राणायाम रोज करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। आज के इस आधुनिक तकनीकी युग मे योग ही हमारे जीवन को स्वस्थ रख सकता हैं।वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्श‍ित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं। हिन्दू धर्म में साधु, सन्यासियों व योगियों द्वारा योग सभ्यता को शुरु से ही अपनाया गया था, परंतु आम लोगों में इस विधा का विस्तार हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। उन्होंने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित योगाभ्यास पर बल दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali