महिला समागम की तैयारी में जुटा जदयू

0
JDU metting

परवेज अख्तर/सिवान : जिला जदयू कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें समागम की सफलता के हर जरूरी पहलू पर चर्चा की गई। समागम में ज्यादातर महिलाओं की भागीदारी हो इसके लिए प्रत्येक पंचायतों में दौरा करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के सभी महिला पदाधिकारियों एवं समर्थकों को आने के लिए न्योता दिया जाएगा। यह समागम शहर के जिला परिषद सभागार में आगामी 26 नवंबर को आयोजित होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. भारत मेहता, देवंती यादव, सागरिका चौधरी, सफक बानो, बिना यादव, पिंकी सहनी, किरण रंजन, शकुंतला वर्मा, माधवी सिंह आदि शामिल होंगी। बैठक में विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुशिला देवी, पार्टी नेत्री निभा सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, मीडिया संयोजन निकेश चंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, लालबाबू कुशवाहा, मुर्तुजा अली पैगाम, एकराम खान, महावीर प्रसाद, इंतेखाब अहमद, सोहन राम, ललन चौधरी, कुंजबिहारी सिंह, नवीन सिंह, सुनिल ठाकुर, विजय प्रसा वर्मा सहित कई पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali