जीरादेई: रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई कृषि की जानकारी

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई प्रखंड के नरेंद्रपुर में गुरुवार को रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पदाधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने एवं कम लागत में ज्यादा पैदावार के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ परिवर्तन सभागार में सहायक निदेशक कृषि पदाधिकारी आलेख कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामानुज कुमार, हरियाली कृषि ज्ञान केंद्र के कृषि फैसिलिटेटर विवेक कुमार, जनहितार्थ किसान उत्पाद समूह के पदाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, बलिंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कार्यशाला में परिवर्तन के कृषि फैसिलिटेटर ने किसानों को रबी फसल कटनी, किट व रोग नियंत्रण की वैज्ञानिक जानकारी दी। सहायक निदेशक कृषि पदाधिकारी ने फसल विविधकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों को नकदी फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि सलाहकार ने रबी योजनाओं की विस्तृत और तकनीकी जानकारी दी। कार्यशाला में काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।