जीरादेई: पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. कृष्ण सिंह की जयंती पर उनकी पावन स्मृति को नमन किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी काे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डा. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि कृष्ण बाबू ने विकसित बिहार का सपना देखा था। उन्होंने कृषि और उद्योग दोनों के विकास का प्रयास किया, आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना कराई। विकसित बिहार के लिए हर समर्पित योगदान ही बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। वहीं कार्यक्रम को बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सह शिक्षाविद गणेश दत्त पाठक ने कहा कि बाबू सामाजिक समावेशन के प्रति भी बेहद संवेदनशील थे। जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किया। दलितों के उत्थान के लिए उनके प्रयास बेहद सार्थक साबित हुए। गोष्ठी को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, महामंत्री, जयप्रकाश तिवारी, राजन तिवारी, डा. प्रेम शर्मा, सखी चंद्र साह, रियाजुल हक, मनोज कुमार, विनय तिवारी, धर्मनाथ प्रसाद, नमन कुमार, कैलाश राय आदि ने संबोधित किया।