लकड़ी नबीगंज: मजदूर की चेन्नई में मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के पड़ौली निवासी कामेश्वर मांझी का निधन शुक्रवार को चेन्नई में अज्ञात वाहन से धक्का लगने से हो गया। उसके निधन की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रमावती देवी, पुत्र राकेश मांझी, राजेश मांझी, पुत्री मंजू कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ग्रामीणों ने बताया कि कामेश्वर मांझी चेन्नई में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। वह शुक्रवार को ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन से धक्का लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना मोबाइल से स्वजनों को दी। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंचा था। कामेश्वर मांझी की मौत से गांव में शोक का माहौल है।