लकड़ी नबीगंज: पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया अली हैदर का निधन शुक्रवार की रात पटना स्थित एक अस्पताल में हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पत्नी नजमा खतून, पुत्र जमाल अहमद, इंतखाब अहमद, बबलू अहमद समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव शनिवार को गांव पहुंचते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उनके दरवाजे पर एकत्रित हो गई। लोगों ने मृतक के स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ज्ञात हो कि अली हैदर 1978 से 2021 तक पंचायत का मुखिया रहे। उनके निधन पर पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, शौकत अली, पूर्व विधायक मानिकचंद राय, प्रो. रवींदर राय, राजद के सुरेंद्र पांडेय, फैयाज खान, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र यादव, मुखिया नंदकिशोर यादव, हरि किशोर यादव, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त की है। इस दौरान सभी ने उनके कुशल व्यवहार की चर्चा की है।