Barharia Siwan News

मासूम का हत्यारा थावे स्टेशन से गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना कांड संख्या 274/,18 के तहत दुष्कर्म और हत्या में नामजद अभियुक्त इजमाली गांव निवासी मो. धन्नू को गुरुवार को गोपालगंज जिले के थावे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। थावे रेलवे पुलिस ने उसे बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना दी तथा उसी पहचान कर कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दिया। मो. धन्नू को ले थानाध्यक्ष सीधे एसपी के पास लेकर चले गए। जहां उसका मेडिकल जांच कराने के बाद उसे देर शाम जेल भेज दिया गया। बात दें कि इजामली गांव निवासी मो. धन्नू ने शनिवार की रात एक चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार के बाद पेशी के लिए उसे पॉक्सो कोर्ट लाया था। जहां से उसने चौकीदारों को चकमा दे दिया था और फरार हो गया था। फरारी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़हरिया-मीरगंज को सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया था। वहीं आक्रोशितों ने उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बड़हरिया थाना के जमादार त्रिलोकी नाथ प्रसाद और चौकीदार रामविलास यादव और बाबूराम चौधरी को सस्पेंड कर दिया था। बाद में दोनों चौकीदार को एसपी के आदेश पर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भी भेज दिया गया।

मेडिकल जांच के बाद धन्नू भेजा गया जेल

दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपित जियाउद्दीन उर्फ मो. धन्नू को देर शाम मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व गुरुवार की शाम बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने उसे सदर अस्पताल लाया। पुलिस का कहना था कि भागने के क्रम में उसे गंभीर चोट लगा हुआ है जबकि चिकित्सकों का कहना है कि उसमें जख्म के निशान कुछ दूसरा बयां कर रहा है। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई। बड़हरिया थानाध्यक्ष सह इस कांड के अनुसंधानकर्ता मुकेश कुमार ने सारे कोरम पूरा करने के बाद उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने उसे रिमांड करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नगर थाना पुलिस फरारी कांड में लेगी रिमांड पर

कोर्ट में पेशी के दौरान फरार मामले में बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी कांड सं. 548/18 में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि रविकांत दुबे आरोपित मो. धन्नू को केस के रिमांड करने के लिए आवेदन देंगे, ताकि इस मामले में भी उसे जल्द से जल्द चार्जशिटेड किया जाए। बता दें कि धन्नू के विरुद्ध अब दो मुकदमे में अलग-अलग कोर्ट में चलेगा। दुष्कर्म एवं हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल चलेगा ताकि उसे जल्द से जल्द सजा हो सके।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024