मदरसा में पढ़ने गया बच्चा गायब, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
lapata

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना के फिरोजपुर गांव में पढ़ने गया किशोर गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसकी मां आंदर थाना क्षेत्र के हाता हकमा निवासी अमीना खातून ने 2 फरवरी को थाने में आवेदन देकर पुत्र अफरोज शाह (14) के गायब होने की जानकारी दी है। उसने कहा है कि 17 दिसंबर को उसका पुत्र पढ़ने के लिए घर से निकला जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिला। पुत्र के गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की चिंता जता रहे हैं। अफरोज फिरोजपुर गांव के एक मदरसा में वर्ग सात में पढ़ता था। वह मदरसा में ही रहता था। एक सप्ताह पर घर आता था। 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे पढ़ने के लिए घर से गया जो दुबारा घर नहीं लौटा। इस संबंध में इस संबंध में आंदर पुलिस ने बताई कि आवेदन पर प्राथमिकी संख्या 24/19 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali