महाराजगंज: पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू की मनी 36 वीं पुण्यतिथि

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की 36 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक पर रविवार को मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि महामाया बाबू मुख्यमंत्री रहते हुए महाराजगंज क्षेत्र के लोगों के मान सम्मान बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि उनकी सोच थी कि महाराजगंज क्षेत्र में विकास की गति को काफी आगे बढ़ाया जा सके, लेकिन उनकी अवधि कम समय में समाप्त होने की वजह से विकास कार्य उतना नहीं हो सका।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि महामाया प्रसाद का पैतृक गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। हम लोगों का प्रयास है कि इस गांव का समुचित विकास हो सके। समारोह को पूर्व मुखिया सच्चिदानंद उपासक, सुप्रिया कुमारी, मार्कंडेय सिंह, कैप्टन बी के सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।