महाराजगंज: तिरंगा यात्रा की सफलता को ले भाजपा की बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह के आवास पर गुरुवार को नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 12 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्री की तैयारी पर चर्चा की गई। जिला मंत्री अवधेश पांडेय ने कहा कि अमृत महोत्सव का समापन अगस्त 2023 में होना है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में पार्टी द्वारा नौ अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस क्रम में महाराजगंज नगर में पार्टी द्वारा 12 अगस्त को अपराह्न तीन बजे पार्टी द्वारा आरबीजीआर कालेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम के अंत में महाराजगंज क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी के स्वजनों, सेवानिवृत्त सैनिकों को सांसद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार गिरि, मुखिया मंटू द्विवेदी, संजय सिंह राजपूत, ओमप्रकाश, चंदन दुबे, राजन सिंह, अनीष सिंह आदि उपस्थित थे।