महाराजगंज: महाशिवरात्रि महोत्सव को ले शहर सज धज कर तैयार

0

✍️परवेज अख्तर/सीवान: महाराजगंज महाशिवरात्रि महोत्सव को ले महाराजगंज शहर सज धज कर तैयार है। शहर का कोई ऐसा मोहल्ले का घर नहीं है, जिसपर केसिरया झंडा नहीं लगाया गया है। पूरा शहर केसिरया झंडा से पट गया है। इस महोत्सव में 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। महोत्सव के मद्देनजर सुबह में जल लेकर लोग मेंहदार जाकर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद दोपहर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसमें शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान शिव बारात का स्वागत लोग अपने-अपने छतों से पुष्प वर्षा से करेंगे। शिव बारात में हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित झारखंड व पटना के बैंड पार्टी सहित गोरखपुर की शिव बारात की झांकी सहित अनेक झांकियां शामिल होंगी। साथ ही बारात में शामिल लोगों के लिए जगह- जगह पानी, शरबत की व्यवस्था एवं हलुआ की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार शिव बारात नागा जी के मठ से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलते हुए पश्चिमारी मठ पहुंचेगी, जहां भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की रस्म अदा की जाएगी।