महाराजगंज: मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार की सुबह हो गया। उनके निधन पर प्राय सभी दल के नेताओं ने शोक प्रकट की। बिहार प्रदेश जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह जिला के मुख्य प्रवक्ता डा. अभय कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के दिलीप कुमार सिंह, मिथलेश कुमार, मोहन कुमार पद्माकर, अरविंद गुप्ता, अमरेंद्र कुमार राठौर, माकपा के मुंशी सिंह, जनार्दन राम, अधिवक्ता रवींद्र सिंह, अधिवक्ता हरिलाल यादव, रामू यादव, कांग्रेस के रमेश उपाध्याय, परशुराम सिंह आदि शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने मुलायम के सिंह के निधन पर गहरा देख व्यक्त किया है।