महाराजगंज: “संविधान देश व देशवासियों का प्राण, इससे छेड़छाड़ नागरिकों का अपमान”

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आंबेडकर नगर में शनिवार को राजद के बैनर तले पंचायत स्तरीय आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुमार कुशवाहा ने कहा कि हमारा संविधान देश व देशवासियों का प्राण है। इससे छेड़छाड़ नागरिकों का अपमान है। केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को तहस-नहस करने में लगी है। यह कतई नहीं होने दिया जाएगा। हमारे पूर्वजों की संविधान रूपी आत्मा पर चोट नहीं पहुंचे इसके लिए हम सब जान लगा देंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिला पार्षद चंद्रिका राम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, दलितों, दबे कुचलों व पिछड़ों की आवाज हैं। उन्होंने गरीबों को जुबान दिया। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि समाज में हमेशा से दलित महादलित जैसे दबे कुचले, असहाय लोग मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। यह भाजपा जैसे पार्टियों को रास नहीं आ रही है। भाजपा हमारी हकमारी करने पर लगी हुई है। इसलिए हमें महागठबंधन को वोट देना होगा। कार्यक्रम का संचालन आनंद देव यादव ने किया। इस मौके पर डा. रामनारायण राम, जिला पार्षद चंदन कुमार, राजन कुमार राम, ललन यादव, सूर्यनारायण राम, नरेश राम, रघुनाथ राम, परमेश्वर राम, अशोक राम आदि उपस्थित थे।