महाराजगंज: पुस्तकालय सह वाचनालय समिति सदस्यों की बैठक में पुस्तक के महत्व पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में रविवार को पुस्तकालय सह वाचनालय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने की। शिक्षक कुमार राजकपूर ने कहा कि पुस्तक की भूमिका आज के परिपेक्ष्य में बहुत ही जरूरी है। पुस्तक समाज में पुल बनाते हैं यानी संस्कृति को जोड़ते हैं। भाग दौड़ भरी जीवन में किताबों से हमारा संपर्क नहीं हो रहा है, शेयर और पसंद के इस दौर में पढ़ने का कोई मतलब नहीं रह गया है। फिर भी कुछ नया जानने-सीखने के लिए पुस्तकें पढ़ना जरूरी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किताबें मन और बुद्धि को विकसित करती है। हमारे विचार व संस्कार को कभी भी ऊर्जाहीन नहीं होने देती। किताबों से जुड़े रहने से जीवन मंत्र विकसित हो आत्मबल सकारात्मक सोच से हम सब का जीवन निखर जाएगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाए इस पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बैठक को भास्कर कुमार, मनु सिंह, अधिवक्ता प्रियम राज ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर पीयूष कुमार, संगीता कुमारी, निकेश कुमार, सन्नी सिंह, देवेंद्र कुमार सहित सभी समिति सदस्य उपस्थित थे।