महाराजगंज: चारों वेदों की स्थापना व धार्मिक पुस्तकों का संग्रह कार्यक्रम 16 को

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के वीर सेनानियों की भूमि बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में 16 दिसंबर को अपराह्न सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा चारों वेदों की स्थापना व धार्मिक पुस्तकों का संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

यह जानकारी देते हुए पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि भारतवर्ष के वैसे सभी प्रकार के धार्मिक ग्रंथों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है जो सालो पुराने समय से आम जनों को उपलब्ध नहीं हो पाई है। कार्यक्रम निमित निर्धारित स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की मूर्ति अनावरण पर विशेष चर्चा की जानी है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।