महाराजगंज: मास्क चेकिंग अभियान में 20 से वसूला जुर्माना

0
police
  • पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
  • बिना हेलमेट वाहन चालकों का कटा चालान

परवेज अख्तर/सिवान: लगातर बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस में सतर्कता बरतने को लेकर डीएम के निर्देश पर शहर के पसनौली, शहीद स्मारक चौक, राजेन्द्र चौक पर सीओ रविन्द्र राम, नगर पंचायत के ईओ अरविंद कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 20 लोगों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। पुलिस व नगर कर्मियों के सहयोग से गहन जांच की गई। सीओ ने इस दौरान चौक पर बिना मास्क पहने ठेले लगाने वालों पर आर्थिक दंड लगाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहां से गुजरने वाले राहगीरों व बिना मास्क घूमने वालों को जमकर फटकार भी लगाई। इस क्रम में 20 लोगों पर आर्थिक दंड लगाते हुए एक हजार रुपया वसूला गया। इधर थाने के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवारों के हेलमेट, मास्क व लाइसेंस चेक करने के साथ भी गाड़ियों के डिक्की में रखे सामानों की भी जांच की। पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाए जाने से कई वाहन चालक रास्ते बदलकर जाते दिखे। बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों का चालान भी काटा गया।