महाराजगंज: पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर मंत्री ने किया माल्यार्पण

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सरकार परिवहन पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सोच है कि पूरे बिहार में परिवहन का जाल बिछे। उक्त बातें परिवहन मंत्री शीला मंडल ने रविवार को महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक स्थित पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिस-जिस जगह पर सरकारी बसें चलाई जा रही हैं, उसका समय जो निर्धारित है उसके अनुसार ही चले।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री को चंदन कुमार पटेल के नेतृत्व में शहरवासियों ने महाराजगंज शहर से पटना के लिए विशेष बस चलाने के लिए आवेदन सौंपा, इस पर मंत्री ने इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने शहर स्थित रामफल मंडल की मूर्ति, स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक उमाशंकर प्रसाद की मूर्ति, पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।