महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड से वातावरण हुआ भक्तिमय

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शनिवार को संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग बली के वैदिक मंत्रोच्चार के आह्वान के साथ किया गया। सर्वप्रथम पुस्तकालय के मुख्य पुजारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक कुमार राजकपूर (टीपू) ने सुंदर कांड पाठ करने से प्राप्त होने वाली फलाफल पर विशेष उल्लेख किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 10 01 at 8.40.55 PM

टीपू ने बताया कि सुंदर कांड पाठ करने से बजरंगबली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है जो लोग नियमित रूप से सुंदर कांड का पाठ करते हैं उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं, व्यक्ति के मन से डर समाप्त हो जाता है, आत्मविश्वास व इच्छाशक्ति प्रबल होती है, कर्ज और रोग से मुक्ति मिलता है। गृह क्लेश समाप्त हो जाता है। वहीं संतोष कुमार व्यास के साथ पधारे उनके सहयोगी दल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह, रजनीश सिंह झब्लु, बुधु सिंह, नरेंद्र सिंह, मनु सिंह, लाल मोहम्मद, अमजद अली, पान मोहम्मद, उप मुखिया कौशल्या देवी, सुहानी भास्कर आदि उपस्थित थे।