महाराजगंज: राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी को पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नौ अगस्त 2023 को आयोजित एट होम कार्यक्रम के तहत राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके जिले में ही सम्मानित करने का आदेश दिया गया था। इसके आलोक में बिहार सरकार के अवर सचिव गिरीश मोहन ठाकुर ने ज्ञापांक 328 दिनांक 31-7-2023 को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह के गांव बंगरा पहुंचकर उन्हें शाल देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के संदेश को भी बताया। इस अवसर पर मुंशी सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे सिवान जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बंगरा ऐसा गांव है जहां 32 स्वतंत्रता सेनानी थे। 31 का निधन हो चुका है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नागेंद्र सिंह, जेपी एन सिंह आदि उपस्थित थे।