महाराजगंज: रामू बने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

0
rjd

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने शुक्रवार को महाराजगंज के कसेदवरा निवासी रामू यादव को राजद पंचायती प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने रामू यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान कर अपने कर्त्तव्यों का पालन ईमानदारी से करने को कहा है। रामू यादव ने कहा कि राजद ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरूंगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पार्टी की मजबूती के लिए जिले के सभी प्रखंडों के गांवों का दौरा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। रामू यादव के मनोनयन पर मुखिया रत्नेश्वर यादव, अखिलेश प्रसाद, कन्हैया राय, वीरन खान, गुड्डु कुमार, विजय नारायण यादव सहित आदि ने बधाई दी है।