महाराजगंज: सेवानिवृत्त शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महाराजगंज (बोर्ड मिडिल) सभागार में गुरुवार को अनुमंडल के सेवानिवृत्त शिक्षको के लिए मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह तथा संचालन महाराजगंज अनुमंडल के उप प्रधान सचिव विक्रमा पंडित ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुदामा सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सह डीडीओ प्रतिभा सिंह थी। अतिथियों का स्वागत मनिंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड सचिव विक्रमा पंडित के वीर रस कविता पाठ वाचन से हुआ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में कार्यरत शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का मार्ग दर्शन प्राप्त करना अति महत्वपूर्ण है। इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षक समुदाय की जीवंतता स्थापित करने में सहयोग मिलता है। बोर्ड मिडिल स्कूल के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र और कलम प्रदान कर अनुग्रहित किया। इस मौके पर कृष्णा देवी, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, लालबदन देवी, आशा कुमारी दुबे, दीप नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, आरएन पाठक समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here