महाराजगंज: शिव आराधना संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में निराकार, ओंकार, वाणी, ज्ञान , इंद्रियों से परे कैलाशपति महादेव शिव को समर्पित शिव आराधना संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान शिव के मंत्रोच्चारण से हुआ।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 08 25 at 8.47.04 PM 1

आचार्य ने भगवान शिव की संगीतमय आराधना की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक उप मुखिया प्रतिनिधि तुसार कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से वातावरण में मौजूद सभी तरह के नकारात्मक विचार आना बंद हो जाता है। तारकेश्वर उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति से शिव को प्रसन्न करने के लिए कई संगीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर कुमार आशुतोष, नागेंद्र सिंह, कुमार भास्कर सहित कई लोग मौजूद थे।